Author: Surbhi Shipra

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने PLFI से जुड़े मामले में आरोपी शुभम पोद्दार को जमानत दे दी है। यह मामला खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने से जुड़ा है। मामले में खूंटी पुलिस ने 11 मार्च 2026 को केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने शुभम पोद्दार को गिरफ्तार किया था। आरोपी पर कारोबारी से बड़ी रकम की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर उसकी हत्या करवाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। 25-25 हजार रुपये…

Read More

Ranchi News: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अलग-अलग छात्र संगठन और गुट अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच JPSC की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 में कथित अनियमितताओं का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेता हरिशरण देवगन ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका यानी PIL (Public Interest Litigation) दाखिल की है। याचिका में JPSC और JSSC से जुड़ी परीक्षाओं की जांच कराने की मांग की गई है। JPSC-JSSC परीक्षा की जांच…

Read More

Ranchi News: JPSC और JSSC से जुड़े विवाद को लेकर झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों के मुद्दे को लेकर राजनीति कर रही है, जबकि राज्य सरकार भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। JPSC मामले में कार्रवाई का दिया हवाला ऋषीकेश सिंह ने कहा कि JPSC के अध्यक्ष इस्तीफा दे चुके हैं और मामले की CID जांच जारी है।…

Read More

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान देश-विदेश से बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम जलार्पण और बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। मेला क्षेत्र की चौबीसों घंटे निगरानी के लिए नेहरू पार्क स्थित एकीकृत मेला नियंत्रण कक्ष (IMCR) को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित किया गया है। यहां से पूरे मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कैमरे, फेस रिकॉगनिशन…

Read More

धनबाद: कोयलांचल धनबाद के कतरास स्थित छाताबाद में भू-धंसान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महज 48 घंटे पहले पांच घरों के जमींदोज होने की घटना के बाद अब उसी इलाके में एक और बड़ा हादसा हो गया। छाताबाद ग्राउंड के पास जमीन धंसने से दर्जनभर से अधिक घर क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह एक महीने के भीतर उसी क्षेत्र में भू-धंसान की दूसरी बड़ी घटना है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। हादसे के…

Read More

हर घर में एक दिन ऐसा होता है, जब बच्चे बड़े होने लगते हैं। मां उन्हें स्कूल, कोचिंग या ट्यूशन भेजते हुए बार-बार यही कहती है-“सीधे घर लौटना।” अधिकांश घरों में यह एक सामान्य दिनचर्या होती है। लेकिन बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के गिरधरटांड़ गांव में एक दिन ऐसा आया, जिसने एक परिवार की पूरी जिंदगी बदल दी। 16 अक्टूबर 2020 उस दिन 14 वर्षीय सेजल झा उर्फ पाखी रोज की तरह सुबह लगभग पौने 11 बजे साइकिल से ट्यूशन पढ़ने निकली थी। उसे पड़ोस के गांव कुरमा पहुंचना था। परिवार को क्या पता था कि यह उनकी बेटी…

Read More

रांची: झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के 5 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर कायम ने दो महिला माओवादी कैडरों के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, जंगलों में सुरक्षा बलों की लगातार घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन और बढ़ते दबाव के कारण संगठन की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही थी। इसी दबाव के चलते सालुका कायम और दो महिला माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण का फैसला लिया। हालांकि, इस…

Read More

रांची: मधुपुर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17) में डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर, सीसीएल, रांची की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ छात्राओं ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने अनुशासन, टीम भावना और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया। कठिन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पहला अनुपूरक बजट पटल पर रखा गया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में कुल 8,399 करोड़ 31 लाख 11 हजार रुपए का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट में राज्य के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। बजट में ग्रामीण विकास विभाग को सबसे अधिक 4,258.67 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जबकि राजभाषा विभाग को सबसे कम 0.01 करोड़ रुपए (1.00 लाख रुपए) का प्रावधान…

Read More

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर गुरुवार को रांची में निकाला गया छात्रों का विधानसभा मार्च उस समय अचानक सुर्खियों में आ गया, जब ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को मौके से हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही…

Read More