रामगढ़/रांची: प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार, 18 अक्टूबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हेमंत सोरेन और उनके परिवार से की मुलाकात
नेमरा पहुंचने के बाद स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक की इस घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
स्वामी रामदेव ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के नेमरा पहुंचने और संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए उनका आभार जताया।


