Wednesday, September 9

बिग बॉस के फैंस लंबे समय से इस सीजन के कंटेस्टेंट्स की जानकारी का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित शो बिग बॉस का 20वां सीजन वापसी कर रहा है। हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक ऑफिशियल तौर पर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं हुई है, लेकिन BBTak ने अपने एक्स अकाउंट पर संभावित प्रतियोगियों की लिस्ट शेयर कर दी है।

खेल, टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स का मेल

इस बार की लिस्ट बेहद दिलचस्प मानी जा रही है, क्योंकि इसमें खेल जगत से लेकर टीवी स्टार्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स तक शामिल हैं। ‘बालिका वधू’ और ‘लागी तुझसे लगन’ जैसे शो से मशहूर हुईं माही विज अपने साथ टेलीविजन का वर्षों का अनुभव लेकर घर में एंट्री करेंगी। वहीं सबसे बड़ा सरप्राइज माने जा रहे नाम में बॉक्सर मैरी कॉम शामिल हैं, जो खेल जगत में अपार लोकप्रियता और उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं।

व्यक्तिगत जिंदगी की वजह से भी रही हैं सुर्खियों में

गौरतलब है कि माही विज हाल ही में अपने पति जय भानुशाली से अलगाव की खबरों को लेकर चर्चा में रही थीं, वहीं मैरी कॉम ने भी अपने पति को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके चलते वे भी सुर्खियों में आई थीं।

संभावित 18 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

लिस्ट में माही विज, आम्रपाली दुबे, रिती तिवारी, अमन गांधी, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुल्लू), ईसा रिखी, आसिफ खान, रोहेद खान, फैजल खान, कनिका मान, रैपर यूंग DSA, खुशी दुबे, रिया अहिर, लव गिल और उदिती सिंह के नाम शामिल हैं।

शूटिंग शुरू, फैंस को लॉन्च का इंतजार

बिग बॉस 20 का आगाज हो चुका है और शो के ओजी होस्ट सलमान खान ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस हाउस से जुड़े वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं, और अब फैंस को बेसब्री से शो के आधिकारिक शुरू होने का इंतजार है।

इसे भी पढ़े –  धनबाद SSP प्रभात कुमार फेम इंडिया टाॅप काॅप में शामिल

 

 

Share.
Next Story
सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट
Exit mobile version