Saturday, September 12

शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसले का एक और खौफनाक चेहरा शुक्रवार को सामने आया, जब सरेराह गोलियों की आवाज ने पूरे इलाके को दहला दिया। बबरगंज थाना क्षेत्र के ठठेरी टोला स्थित मां तारा होटल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती (55) को बीच रास्ते में घेर लिया। रुकने का इशारा करते ही जैसे उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी, हमलावरों ने बेहद करीब से उनकी कनपटी में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए।

कुछ ही सेकेंड में हुई पूरी वारदात

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दिनदहाड़े सड़क पर गोली चलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू की वैज्ञानिक तरीके से जांच

सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। बबरगंज और बरारी थाने की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से भी जानकारी ली। पुलिस अब घटनास्थल और हमलावरों के संभावित भागने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विधायक पहुंचे अस्पताल, मांगी सख्त कार्रवाई

घटना की सूचना पर भाजपा विधायक रोहित पांडेय मायागंज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पुलिस-प्रशासन से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस दिनदहाड़े हत्या ने शहर की सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के सामने अब हमलावरों की पहचान, गिरफ्तारी और हत्या के पीछे की असली वजह सामने लाने की बड़ी चुनौती है।

इसे भी पढ़े – जामताड़ा में साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल बरामद

 

Share.
Next Story
चतरा में पुलिस टीम पर पथराव, पूर्व मुखिया समेत 2 गिरफ्तार
Exit mobile version