–प्रदेश स्तरीय संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में कांग्रेस पर बरसे भाजपा नेता, कहा-संवैधानिक मूल्यों का सबसे ज्यादा दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस आज कर रही है ढोंग
“देश आज जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना, उसके मूल्यों और आदर्शों का पालन करना हम सभी का दायित्व है।” झारखंड प्रदेश भाजपा के तत्वावधान में डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘संविधान गौरव दिवस’ संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने यह बात कही। इस अवसर पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस महापुरुष ने देश को संविधान दिया, कांग्रेस ने उनके जीवनकाल और निधन के बाद भी उनका अपमान किया। आपातकाल लगाकर, चुनी हुई सरकारों को 90 बार बर्खास्त कर और न्यायपालिका को दबाकर कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र की हत्या की है, और आज वही दल संविधान बचाने का ढोंग कर रहा है।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और घुसपैठ के मुद्दे पर श्री साहू ने कहा कि निर्वाचन आयोग की पारदर्शी प्रक्रिया का विरोध कर कांग्रेस और झामुमो मृत व्यक्तियों तथा विदेशियों को मतदाता बनाना चाहती है। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा सदस्य व सह-प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े पांच स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित कर उन्हें ऐतिहासिक सम्मान दिया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर हमेशा संविधान को कमजोर किया है, जबकि मोदी सरकार राष्ट्रहित सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है।
बिहार विधानसभा सदस्य व सह-प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े पांच स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित कर उन्हें ऐतिहासिक सम्मान दिया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर हमेशा संविधान को कमजोर किया है, जबकि मोदी सरकार राष्ट्रहित सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है।
बाबा साहेब के प्रति अपमानजनक इतिहास देश कभी नहीं भूलेगाः दीपक प्रकाश
भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस का बाबा साहेब के प्रति अपमानजनक इतिहास देश कभी नहीं भूलेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया, जिसमें नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, पवन साय, संजय सेठ, राजेंद्र कृष्णा समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


