बोकारो डीसी अजय नाथ झा द्वारा शनिवार को बेरमो (तेनुघाट) स्थित उप कोषागार का निरीक्षण किया गया। जिसमे उन्होंने अभिलेखों के संधारण, वित्तीय लेन-देन एवं राशि निकासी से संबंधित अद्यतन की जानकारी ली। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वित्तीय नियमों का सख्ती से अनुपालन करने तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया।
विपत्रों की जांच एवं निष्पादन निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप हो
उपायुक्त ने कहा कि सभी विपत्रों का विधिवत संधारण किया जाए तथा उनकी जांच एवं निष्पादन निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सुनिश्चित हो। प्राप्त आवंटन के विरुद्ध ही राशि की निकासी की जाए। उन्होंने निर्गत पंजी, सेवा पुस्तिका पंजी एवं इंडेक्स पंजी का अवलोकन करते हुए पूर्व के निरीक्षण एवं उनके अनुपालन की स्थिति की जानकारी ली।
उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रधानों को अंकेक्षण एवं निरीक्षण पंजी को गार्ड फाइल में सुरक्षित रखने तथा इंडेक्स पंजी में गार्ड फाइल का विवरण एवं निरीक्षण अनुपालन प्रतिवेदन संधारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया।
इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं भवन मरम्मती की समस्या दूर करने को कहा
उप कोषागार एवं अनुमंडल कार्यालय में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के समाधान के लिए टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। वहीं, उप कोषागार भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए आवश्यक मरम्मती कार्य कराने को कहा। भवन मरम्मती का प्राक्कलन मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति प्राप्त होते ही मरम्मती कार्य कराया जाएगा। उपायुक्त ने तात्कालिक मरम्मती के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वर्ष में दो बार कोषागारों का होगा नियमित निरीक्षण
बताते चले कि उपायुक्त ने वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष अप्रैल एवं अक्टूबर माह में कोषागारों का निरीक्षण करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आज बेरमो (तेनुघाट) उप कोषागार का निरीक्षण किया गया।
मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुनील चन्द्र, एसडीओ बेरमो श्री मनोज कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी श्री गुलाब चन्द उरांव, एपीआरओ अविनाश कुमार, वाणिज्य कर आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थेबेरमो (तेनुघाट) स्थित उप कोषागार का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के संधारण, वित्तीय लेन-देन एवं राशि निकासी से संबंधित अद्यतन जानकारी ली। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वित्तीय नियमों का सख्ती से अनुपालन करने तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया।
अंकेक्षण एवं निरीक्षण से संबंधित अभिलेख सुरक्षित रखने का निर्देश