Wednesday, October 14

बोकारो: हरला थाना क्षेत्र के महुआर गांव स्थित एस पौंड में अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बीती रात सात से आठ लोगों ने छाई के काम में लगी पोकलेन मशीन में तोड़फोड़ की और बारिश से बचने के लिए चालकों व सुपरवाइजर द्वारा बनाई गई झोपड़ी को उखाड़कर फेंक दिया। घटना के बाद से वहां काम करने वाले चालक और सुपरवाइजर दहशत में हैं।

सात से आठ लोगों पर उत्पात मचाने का आरोप

पोकलेन ऑपरेटर सीताराम के अनुसार, घटना के समय वह दूसरी मशीन पर काम कर रहा था। उसने बताया कि सात से आठ लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई है।

बारिश से बचने के लिए बनाई गई झोपड़ी भी तोड़ी…

जानकारी के मुताबिक, महुआर गांव स्थित एस पौंड में एफएम एंटरप्राइजेज की ओर से छाई का काम कराया जा रहा है। यहां काम करने वाले पोकलेन और हाइवा चालक बारिश से बचने के लिए आपसी सहयोग से एक झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। आरोप है कि बदमाशों ने झोपड़ी को भी तोड़फोड़ कर पलट दिया।

मौके पर पहुंचे कंपनी और CISF के अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह कंपनी के अधिकारी और सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी ली। फिलहाल, तोड़फोड़ के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़े – कोतरे बसंतपुर पंचमो परियोजना की पूरी कार्ययोजना समयसीमा के साथ पेश करे कंपनी: डीसी बोकारो

Share.
Next Story
बूढ़ा पहाड़ की तलहटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन, जंगल से मिले दो गैस सिलेंडर
Exit mobile version