Wednesday, October 14

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ गनमास्टर G9 ‘ के शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा सकता है कि क्रैन से एक SUV को उठया जा रहा है, उसी दौरान SUV पीछे से आ रही एक काली गाडी पर टकरा गई. रिपोर्ट्स के अनुसार उसी काली गाडी में इमरान के होने की बात कही जा रही है।

हालाँकि ये शूटिंग कहाँ की जा रही थी और ये सीन फिल्म का हिस्सा था या फिर बस एक प्रैक्टिस स्टंट इस बात की पुस्टि नहीं हुई है और न ही फिल्म्स के ऑफिशल्स की और से कोई आधिकारिक बयान आया है। बात चाहे जो भी हो पर इस वीडियो ने एक बात तो साफ कर दी है की परदे के पीछे की मनमोहक दृष्य को बनाने में एड़ी से छोटी तक की जोर लगानी पड़ती है। इसी के साथ ये वीडियो एक सवाल भी खड़ा कर रहा है कि इन खतरनाक स्टंटों के पीछे काम कर रहे लोगो की सुरक्षा का कितना ध्यान रखा जाता है। फिलहाल तो इस पूरे प्रकरण में किसी को चोट आने की खबर नहीं मिली है।

 

क्या है गनमास्टर G9 की कहानी और कब होगी रिलीज़ ?

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म Gunmaaster G9 एक्शन, रोमांस और थ्रिलर का मिश्रण है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी में प्यार, खतरनाक दुश्मनों और अपनों को बचाने की जंग देखने को मिलेगी। फिल्म के आधिकारिक सिनॉप्सिस के मुताबिक, इमरान हाशमी ईश्वर (Eshwar) नाम के एक साधारण डेयरी किसान की भूमिका में हैं। उसकी जिंदगी में एक खतरनाक गैंग मुसीबत बनकर सामने आता है। अपने प्रियजनों को बचाने के लिए उसे अपने अतीत के उस बेहद खतरनाक रूप में लौटना पड़ता है, जिसे वह पीछे छोड़ चुका था।

हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी और किरदारों के अतीत से जुड़े सभी राज अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं। यह फिल्म इमरान हाशमी, निर्देशक आदित्य दत्त और संगीतकार हिमेश रेशमिया की लगभग दो दशक बाद की वापसी भी है। इससे पहले यह टीम Aashiq Banaya Aapne जैसी फिल्म में साथ काम कर चुकी है। फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म को 27 नवंबर 2026 को लाने की बात कही है अब दर्शको को इस फिल्म के रिलीज़ की बेसब्री से इंतज़ार है।

इसे भी पढ़े : बोकारो के महुआर एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन मशीन के साथ तोड़फोड़…वही चालकों की झोपड़ी भी उखाड़ फेंकी

 

Share.
Next Story
बोकारो के महुआर एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन मशीन के साथ तोड़फोड़…वही चालकों की झोपड़ी भी उखाड़ फेंकी
Exit mobile version