रांची। फार्मेसी शिक्षा को बदलती तकनीकी और औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में नए B.Pharm पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मेडिकल डिवाइसेज जैसे उभरते क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यह जानकारी फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के अध्यक्ष डॉ. मोंटुकुमार एम. पटेल ने सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में आयोजित एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) के दौरान दी। सरला बिरला विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का विषय “एनईपी-2020 के अनुरूप पीसीआई द्वारा निर्धारित नए बी.फार्म पाठ्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन” था। नए पाठ्यक्रम में…
Author: Sagar Prajapati
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म The Vvaan: Force of the Forrest इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में फैंटेसी, लोककथा, रहस्य, रोमांच और अलौकिक शक्तियों का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 16 सितंबर 2026 को जारी किया गया, जबकि The Vvaan: Force of the Forrest: 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज होगी और इसे एक्शन, एडवेंचर, फैंटेसी, मिस्ट्री और थ्रिलर के मिश्रण के तौर पर पेश किया गया है। फिल्म को बड़े पर्दे के लिए तैयार किया गया है और इसके ट्रेलर में रहस्यमयी…
रांची: गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजधानी रांची में भगवान गणेश की भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची स्थित आवास पर भी भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। संजय सेठ ने परिजनों और स्वजनों के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार और सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। संजय सेठ के आवास पर गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही सात दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हुई है। इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम आरती एवं पूजा-अर्चना…
रांची: 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने चिंता जताई है। चैंबर ने प्रस्तावित MDR को वापस लेने और व्यापारियों के लिए मौजूदा शून्य-MDR व्यवस्था को जारी रखने की मांग की है। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर व्यापार और उद्योग जगत की चिंताओं से अवगत कराया। चैंबर का कहना है कि देश में यूपीआई के तेजी से प्रसार और व्यापारियों के बीच इसकी स्वीकार्यता में शून्य-MDR व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका…
रांची: पारस HEC हॉस्पिटल, रांची में दुर्लभ जन्मजात हृदय बीमारी एब्सटीन एनोमली (Ebstein Anomaly) से जूझ रहे करीब 17 वर्षीय मरीज की जटिल हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे मरीज का पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ है और अब वह दोबारा स्कूल जाने लगा है। सर्जरी हॉस्पिटल के चीफ कार्डियक सर्जन डॉ. कुणाल हजारी की देखरेख में की गई। डॉक्टर के अनुसार, मरीज पिछले दो वर्षों से अधिक समय से हृदय संबंधी बीमारी से परेशान था। धनबाद के स्थानीय चिकित्सक की सलाह के…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य , दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने आईआईटी दिल्ली के रिसर्च एंड इनोवेशन पार्क में 80 से अधिक स्टार्टअप से जुड़े युवा उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं से संवाद भी किया। संजय सेठ ने कहा कि भारत के स्टार्टअप अब केवल नए व्यवसाय शुरू करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे विकसित भारत की मजबूत नींव और आत्मनिर्भर भारत की नई शक्ति बन चुके हैं। युवा उद्यमियों…
