फर्जी दस्तावेज दिखाकर तेतुलमारी के फिरोज खान से जमीन के नाम पर ठगी का आरोप, सीजीएम कोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
धनबाद: धनबाद के वासेपुर में गुरुवार को जिला प्रशासन ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। भूली ओपी क्षेत्र के शमशेर नगर स्थित बाबु खान के मकान पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया। मामला जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर तेतुलमारी निवासी फिरोज खान से 50 लाख रुपये की कथित ठगी से जुड़ा है। इस मामले में बाबु खान और उनकी पत्नी जरीना खातून के खिलाफ कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम की मौजूदगी में हुई।
जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर 50 लाख की ठगी का आरोप
दरअसल, जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और ठगी के इस मामले में सदर थाना में कांड संख्या 140/2023 दर्ज है। आरोप है कि बाबु खान ने जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर तेतुलमारी निवासी फिरोज खान से 50 लाख रुपये की ठगी की थी। मामले में न्यायालय की ओर से कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था।
सीजीएम कोर्ट के आदेश पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम
न्यायालय के आदेश के आलोक में गुरुवार को भूली ओपी की पुलिस और जिला प्रशासन की टीम शमशेर नगर पहुंची। कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम की मौजूदगी में
