Thursday, November 26

राँची :  संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राजधानी राँची में संविधान रक्षा मार्च निकाला गया। डोरंडा स्थित पुराने हाई कोर्ट के समीप बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से शुरू हुई इस यात्रा में प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुई यात्रा

संविधान रक्षा मार्च की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और पार्टी का झंडा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए।

हिनू होते हुए भगवान बिरसा मुंडा चौक पहुंचा मार्च

अंबेडकर चौक से निकली यात्रा हिनू चौक सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगवान बिरसा मुंडा चौक पहुंची। यहां मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा में मौजूद वक्ताओं ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

 

Share.
Next Story
रांची में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चैम्बर ने सिटी डीएसपी से की मुलाकात, बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की उठाई मांग
Exit mobile version