Thursday, September 10

पलामू: स्टोन चिप्स के अवैध परिवहन के खिलाफ पलामू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हाइवा जब्त किया है और चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वाहन में स्टोन चिप्स लदा था और उसके परिवहन के लिए फर्जी चालान और परमिट का इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि चैनपुर थाना क्षेत्र के धावा क्रशर प्लांट से स्टोन चिप्स लोड कर एक हाइवा अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने पहले इसकी पुष्टि की और फिर कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को पकड़ लिया।

जांच में सामने आया फर्जी चालान

वाहन को रोकने के बाद पुलिस ने चालक से स्टोन चिप्स के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे। पूछताछ के दौरान चालक फर्जी चालान को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पुलिस की जांच में सामने आया कि स्टोन चिप्स के परिवहन के लिए मध्य प्रदेश शासन का फर्जी चालान और परमिट दिखाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने स्टोन चिप्स लदे हाइवा को जब्त कर लिया।

चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने निरंजन कुमार, ग्राम करमा, थाना जम्होर, जिला औरंगाबाद, बिहार और धर्मेंद्र कुमार, ग्राम डाभ, थाना हरिहरगंज, पलामू को गिरफ्तार किया है।

दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब यह भी जांच का विषय है कि फर्जी चालान और परमिट की व्यवस्था कहां से हुई और इसके जरिए स्टोन चिप्स के अवैध परिवहन का नेटवर्क किस तरह संचालित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े – खूंटी में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर 10 लाख की लेवी का पर्चा; CCTV में कैद अपराधी

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
एक मास्टर… 111 बच्चे! लातेहार के इस स्कूल में ऐसे होती है पढ़ाई
Exit mobile version