रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के द्वादशाह संस्कार एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ब्रह्मभोज कार्यक्रम में हुए शामिल
द्वादशाह संस्कार के अवसर पर आयोजित ब्रह्मभोज में मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन की मौजूदगी रही। दोनों ने दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस दौरान माहौल गमगीन रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भी दिवंगत तृषा सिंह को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इसे भी पढ़े – ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन


