Tuesday, October 13

रांची: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुराना रामपुर के समीप NH-33 पर सड़क निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों को एक अनियंत्रित कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला और एक पुरुष मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों को टक्कर मारने के बाद कंटेनर भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और घायल तीन मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। हादसा किस वजह से हुआ और कंटेनर चालक से वाहन का नियंत्रण कैसे छूटा, इसकी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े – नेपाल की तबाही में Infosys के बड़े अधिकारी भी लापता, 320 भारतीयों का अब तक सुराग नहीं

Share.
Next Story
स्लो लैपटॉप से हैं परेशान? अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी नए डिवाइस जैसी स्पीड
Exit mobile version