Wednesday, October 14

रांची: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं के विरोध में चल रहा छात्र आंदोलन अब विधानसभा के गेट नंबर-1 तक पहुंच गया है। राज्यभर से रांची पहुंचे आंदोलनकारी छात्रों का बड़ा हुजूम विधानसभा परिसर के आसपास जुटा हुआ है।

छात्र हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह लड़ाई उनके भविष्य, रोजगार और पढ़ाई के अधिकार से जुड़ी है और जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

इस बीच झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा के बाहर छात्रों की बढ़ती भीड़ और आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

राज्य के अलग-अलग जिलों से पहुंचे छात्रों के कारण विधानसभा के आसपास का इलाका पूरी तरह आंदोलन के केंद्र में बदल गया है। छात्रों के विधानसभा गेट नंबर-1 तक पहुंचने के बाद अब प्रशासन के सामने भीड़ को नियंत्रित रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है।

इसे भी पढ़े – बोकारो में 53,224 किसानों को फसल बीमा से जोड़ने का लक्ष्य, 31 अगस्त तक मिलेगा मौका

Share.
Next Story
JSSC-JPSC की कथित अनियमितताओं के खिलाफ ABVP का विधानसभा मार्च 11 अगस्त को
Exit mobile version