Wednesday, October 28

बोकारो: जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीसी अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीना ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि कहीं भी अशांति या विधि-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो, तो समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने की कार्रवाई भी की जाए।

बैठक में चास और बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO) को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी संभावित व्यवधान की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें, ताकि स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

SDO और SDPO की होगी जवाबदेही

DC और SP ने स्पष्ट किया कि चास और बेरमो अनुमंडल क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित SDO और SDPO की होगी। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

Share.
Next Story
आत्मसमर्पण के बाद सुरेश सिंह मुंडा ने शुरू की नई पारी, डीजीपी के निर्देश पर पुलिस और जिला प्रशासन ने कराई शादी; अधिकारी बने बाराती
Exit mobile version