Monday, September 21

जमशेदपुर, 20 सितंबर: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, वाहन व्यवसाय से जुड़े लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। देर रात तक चले कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा।

भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक शाहनवाज अख्तर ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। उनके भजनों और भक्तिमय गीतों पर मौजूद श्रद्धालु देर तक झूमते नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर पूरी शाम भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता मौजूद रहीं। अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।

इस दौरान वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण का देवता बताते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से उद्योग, व्यवसाय और तकनीकी क्षेत्र में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने श्रमिकों, कारीगरों और वाहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के योगदान की भी सराहना की।

हर साल आयोजित होता है कार्यक्रम

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हर वर्ष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

इसे भी पढ़े – विसर्जन जुलूस के विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट; 3 गंभीर

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
धनबाद पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, IIT-ISM के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Exit mobile version