Monday, September 21

धनबाद, 20 सितंबर 2026: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को धनबाद पहुंचे। सुबह करीब 10:40 बजे उनका विमान बरवाअड्डा हवाईअड्डे पर उतरा। यहां जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर और पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

राज्यपाल के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राज्यपाल के धनबाद दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए थे। बरवाअड्डा हवाईअड्डे से लेकर आईआईटी-आईएसएम परिसर तक दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

एयरपोर्ट, कारकेड रूट और आईआईटी-आईएसएम परिसर समेत प्रमुख स्थानों और चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी, सशस्त्र बल और लाठी बल की तैनाती रही।

कारकेड रूट पर ट्रैफिक और सुरक्षा की निगरानी

राज्यपाल के कारकेड के सुरक्षित और सुचारू आवागमन के लिए यातायात पुलिस और मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों को लगातार गश्त पर रखा गया। मार्ग की सुरक्षा के लिए एंटी-सबोटाज चेकिंग टीमों को भी सक्रिय किया गया था।

किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कारकेड में जीवनरक्षक उपकरणों और चिकित्सक दल से लैस एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के गहन चिकित्सा केंद्र को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों और जरूरी दवाओं के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया।

स्वागत के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

राज्यपाल के स्वागत के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा समेत जिला प्रशासन और आईआईटी-आईएसएम के कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े – विश्वकर्मा पूजा पर जमशेदपुर में भजन संध्या, शाहनवाज अख्तर की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
43 लावारिस शवों का हुआ सामूहिक अंतिम संस्कार, पूरे विधि-विधान से दी गई विदाई
Exit mobile version