Monday, September 21

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना में 18वें राउंड तक के आंकड़े सामने आ गए हैं। अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है। ABVP के यश डबास 21,109 वोट के साथ आगे हैं, जबकि NSUI के विजय शंकर मीणा को 20,554 वोट मिले हैं। दोनों के बीच अंतर सिर्फ 555 वोट का है।

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय की बड़ी बढ़त

निर्दलीय दीपांशु शोकीन 27,501 वोट के साथ बहुत आगे हैं। ABVP के इशु मौर्य को 14,506 और NSUI के वीर छत्रथ को 3,827 वोट मिले हैं। शोकीन की बढ़त करीब 12,995 वोट की है।

सचिव पद पर ABVP आगे

सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी 18,366 वोट के साथ आगे हैं। NSUI की नम्रता चौधरी को 13,451 वोट मिले हैं। अंतर करीब 4,915 वोट का है।

संयुक्त सचिव पद पर तिकोनी टक्कर

संयुक्त सचिव पद पर सबसे कड़ा मुकाबला है। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 14,156 वोट, निर्दलीय विशेष यादव (SCS) को 14,045 और NSUI के गोपाल चौधरी को 13,829 वोट मिले हैं। पहले और दूसरे स्थान के बीच सिर्फ 111 वोट का अंतर है।

40.46% रहा था मतदान

शुक्रवार को हुए मतदान में 40.46 प्रतिशत वोट पड़े, जो पिछले साल के 39.45 प्रतिशत से 1.01 प्रतिशत अधिक है। चुनाव के लिए विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे।

इसे भी पढ़े – रांची की आजाद बस्ती में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, लोगों ने रोका बुलडोजर

Share.
Next Story
रोहित शेट्टी ने किया ऐलान, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी गोलमाल 5
Exit mobile version