Wednesday, November 4

बॉलीवुड अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया है ,जिसमे उनसे करोडो रूपये की फिरौती मांगी गयी गयी है। ऑडियो में शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है , हालाँकि अभी इस बात की पुस्टि नहीं हुई है की आरोपी सच में किसी गैंग का सदस्य है या सिर्फ गैंग का नाम इस्तेमाल कर फर्जी कॉल (Hoax call) किया गया था। फिलहाल मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

गौरतलब है कि ठीक एक दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने अपना नाम ‘हैरी बॉक्सर’ बताया था साथ ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य भी बताया था। धमकी में तुषार से 5 करोड़ रूपये की मांग की गयी थी। शुरूआती जांच में पुलिस को मामला फर्जी होने की आशंका जताई थी।

बताते चले की इससे पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ को भी रविवार शाम गोलीबारी हुई थी जिसमे वो और उनके ड्राइवर घायल हो गए थे, इस मामले में पुलिस ने 13 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जांच जारी है। इसके अलावा एंग्री यंग मैन के नाम से मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन और सिंगर दिलजीत दोसांझ को भी मेल के जरिये धमकी मिलने की सुचना मिली थी जिसके बाद अमिताभ अतिरिक्त सुरझा में नजर आये थे।

इन तमाम मामलो ने आम लोगो के मन में कई सारे सवाल खड़े कर दिए है. मसलन क्या ये सारे मामले बिश्नोई गैंग से जुड़ा है ? और क्या वाकई में एक व्यक्ति साबरमती सेंट्रल जेल के अंदर से पूरे बॉलीवुड को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है ?

इसे भी पढ़े : रोजगार नहीं मिलने से नाराज़ युवक चढ़ा टावर पर ,आत्महत्या की दी चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Share.
Next Story
JHARKHAND DIGITAL EXCLUSIVE: कौन है अमृत टोप्पो, जिसके खिलाफ कांके में गोलबंद हो रहे लोग? घर में रखता है AK-47 जैसे घातक हथियार!
Exit mobile version