रांची: हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित 11वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर-2026 में झारखंड पुलिस के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 जुलाई 2026 तक किया गया था।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का उत्साह बढ़ाने के लिए रांची में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रचारी प्रवर (1), रांची जिला आनंद राज खलखो ने अपने कार्यालय में विजेता खिलाड़ी और प्रशिक्षक को सम्मानित किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड का मान
ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर में सिल्वर मेडल हासिल करने वालों में हवलदार मनोज कुमार मांझी, JAP-10 और सहायक अवर निरीक्षक अमासी बारला, रांची जिला शामिल हैं। अमासी बारला अंतरराष्ट्रीय स्तर के वुशू खिलाड़ी और प्रशिक्षक भी हैं।
प्रतियोगिता में झारखंड पुलिस के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को विभाग के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय बताया गया। सम्मान समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी गई और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
यह उपलब्धि झारखंड पुलिस के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा और लगातार मेहनत को दर्शाती है। पुलिस विभाग की ओर से भी खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसे भी पढ़े – राष्ट्रीय खेल दिवस पर रांची जिला मलखंब चैंपियनशिप संपन्न, 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


