Saturday, November 21

 MBA सत्र 2027 और 2028 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में मिली सफलता, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट में सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग की ओर से MBA पाठ्यक्रम के सत्र 2027 और 2028 के विद्यार्थियों के लिए प्रतिष्ठित कंपनी बिरला ओपस के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया था। इसमें कंपनी ने विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों का चयन किया है। चयनित विद्यार्थियों को 7.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज दिया जाएगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग के डीन डॉ. हरिबाबू शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है। बिरला ओपस जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की सहभागिता विश्वविद्यालय और उद्योग जगत के बीच मजबूत होते संबंधों को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्लेसमेंट गतिविधियों में ईवाई, टीसीएस, डेलॉइट, आईडीबीआई बैंक, गोदरेज, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, शोभा लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, बर्जर पेंट्स, डीमार्ट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, सीएट टायर्स, केईसी इंटरनेशनल समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया है।

वहीं, विद्यार्थियों की इस सफलता पर एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के बेहतर अवसर मिलते रहेंगे।

Share.
Next Story
सियालजोरी आंदोलन केस में धनबाद कोर्ट पहुंचे जयराम महतो, बोले- रैयतों की आवाज उठाना अपराध है तो बार-बार करूंगा
Exit mobile version