Saturday, November 21

रांची। झारखंड में माध्यमिक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 877 अभ्यर्थियों की अनुशंसा होने के बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों में निराशा और असमंजस बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को अभ्यर्थी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पहुंचे।

अभ्यर्थियों की मांग है कि मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं पर संज्ञान लें और नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के लिए हस्तक्षेप करें। उनका कहना है कि चयन और अनुशंसा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नियुक्ति में हो रही देरी से सैकड़ों परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

अभ्यर्थियों ने बताया कि उनमें से कई आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और लंबे समय से नौकरी मिलने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं। नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने के कारण उनके सामने भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि सभी योग्य अभ्यर्थियों को बिना अनावश्यक देरी के नियुक्ति पत्र जारी किया जाए। उनका कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि नियुक्ति पत्र चाहिए, ताकि वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हो सके और उन्हें रोजगार मिल सके।

Share.
Next Story
लुगुबुरू राजकीय महोत्सव की तैयारी पूरी, रविवार को डीसी-एसपी और समिति सदस्य करेंगे शुभारंभ…टेंट सिटी से सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम
Exit mobile version