Friday, October 2

रांची: झारसुगुड़ा स्टेशन पर विकास कार्य के लिए होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग काम का असर रेल यात्रियों की आवाजाही पर पड़ेगा। चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा स्टेशन पर होने वाले इस कार्य के कारण रांची होकर चलने वाली 22 ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेगा।

रेलवे ने यह फैसला दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के बाद लिया है। ऐसे में नवंबर के अंत से दिसंबर तक ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख और ट्रेन का शेड्यूल पहले जरूर देख लेना चाहिए।

हटिया-झारसुगुड़ा मेमू भी कई दिनों तक रद्द

18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक और 18176 झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी।

इसके अलावा 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर को तथा 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को नहीं चलेगी।

इन ट्रेनों के परिचालन पर भी असर

  • 18523 विशाखपट्टणम-बनारस एक्सप्रेस: 29 नवंबर, 6, 9 और 13 दिसंबर
  • 18524 बनारस-विशाखपट्टणम एक्सप्रेस: 30 नवंबर, 7, 10 और 14 दिसंबर
  • 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5 और 12 दिसंबर
  • 16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस: 30 नवंबर, 7 और 14 दिसंबर
  • 18309 सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस: 26 नवंबर, 7, 8, 10, 14 और 15 दिसंबर
  • 18310 जम्मू तवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस: 29 नवंबर, 10, 11, 13, 17 और 18 दिसंबर
  • 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर
  • 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस: 10 और 17 दिसंबर
  • 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर
  • 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर
  • 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस: 7 और 11 दिसंबर
  • 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस: 9 और 13 दिसंबर
  • 22358 गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: 9 दिसंबर
  • 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गया एक्सप्रेस: 11 दिसंबर
  • 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 8 और 10 दिसंबर
  • 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस: 9 और 11 दिसंबर
  • 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस: 11 और 13 दिसंबर
  • 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस: 12 और 14 दिसंबर

यात्रियों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अजमेर-रांची के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है।

09619 अजमेर-रांची पूजा स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अजमेर से चलेगी। इसके कुल 9 फेरे होंगे और ट्रेन रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।

वापसी में 09620 रांची-अजमेर पूजा स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह सोमवार शाम 6:35 बजे अजमेर पहुंचेगी। ट्रेन में दो SLRD और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।

ऐसे में नवंबर-दिसंबर में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सलाह है कि टिकट बुक करने या स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की तारीख जरूर जांच लें।

इसे भी पढ़े – झारखंड में बच्चों का सर्वे अधूरा…2,526 शिक्षक-अफसरों से मांगा जवाब, 870 स्कूलों में शुरू तक नहीं हुआ काम

Share.
Next Story
गुमला गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट, इलाज के दौरान 13 साल की बच्ची की मौत
Exit mobile version