Tuesday, October 13

जयपुर। नीले ड्रम से लेकर पहाड़ो से धक्का देने तक न जाने ऐसे कितने पति साजिश का शिकार हुए है। बता दे ऐसे ही एक घटना जयपुर से भी पति हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस हत्या का कारण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया है। इस साजिश के पीछे 23 वर्षीय महिला और उसके 27 वर्षीय कथित प्रेमी की मिली भगत है, जिसने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति को जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उपायुक्त (DCP) प्रशांत किरण ने क्या कहा ?

जयपुर वेस्ट के पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रशांत किरण के अनुसार आरोपी पत्नी कविता मीणा 5 अगस्त को अपने पति महेश मीणा को दवाई लेना है बोलकर अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गई। लेकिन कविता ने महेश को दवा की दुकान पर ले जाने के बजाय नैनाथ धाम की ओर ले गई, जहां उसका साथी गणेश मीणा पहले से मौजूद था। दोनों ने साजिश के तहत जूस में जहर मिलाकर महेश को पिला दिया। जूस पीने के बाद जब महेश की तबीयत बिगड़ने लगी, तब कविता उसे बाइक पर रोड नंबर 14 तक लाई। वहां उसने महेश के भाई (अपने देवर) को फोन कर तुरंत पहुंचने को कहा। महेश को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच जारी है

इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। बता दे टीम ने घटना के आसपास के इलाकों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले और अन्य साक्ष्यों को आपस में जोड़ा। इतना ही नहीं शादी संदेह के आधार पर जब पुलिस ने कविता और गणेश से कड़ाई से पूछताछ की, तब पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

 

Share.
Next Story
HEC के पुनरुद्धार को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय संसदीय उप-समिति ने की मुलाकात
Exit mobile version