Thursday, September 10

आजकल साइबर ठग बैंक के नाम पर फर्जी SMS भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कई बार मोबाइल पर एक ही समय में बैंक के नाम से दो एक जैसे मैसेज पहुंचते हैं। दोनों में पैसे डेबिट या क्रेडिट होने की जानकारी दी जाती है, लेकिन इनमें से एक असली और दूसरा फर्जी हो सकता है। ऐसे में बिना जांच किए किसी लिंक पर क्लिक करना आपके बैंक खाते के लिए भारी पड़ सकता है।

फर्जी और असली SMS की पहचान करने के लिए सबसे पहले उसके Sender ID यानी SMS Header को ध्यान से देखें। Sender ID में दिए गए Prefix, Middle और Suffix से मैसेज के स्रोत और उसकी कैटेगरी की जानकारी मिल सकती है। उदाहरण के तौर पर AD HDFCK T में ‘A’ एयरटेल, ‘D’ दिल्ली सर्किल, ‘HDFCK’ बैंक का नाम और ‘T’ Transactional यानी लेनदेन से जुड़ा संदेश दर्शाता है। वहीं P Promotional, S Service और G Government कैटेगरी को दर्शाते हैं।

1909 पर भेजकर करें हेडर की जांच

अगर आपको SMS पर संदेह है तो उसके Sender ID या Header को कॉपी करके 1909 पर भेजकर इसकी जांच की जा सकती है। अगर हेडर रजिस्टर्ड है तो उसकी जानकारी मिल जाएगी। वहीं अनरजिस्टर्ड या संदिग्ध हेडर होने पर सावधान हो जाएं।

TRAI की वेबसाइट भी आएगी काम

SMS Header की जांच के लिए TRAI की SMS Header वेबसाइट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यहां रजिस्टर्ड हेडर के साथ कुछ मैसेजिंग नंबरों की जानकारी भी चेक की जा सकती है।

सबसे जरूरी बात यह है कि SMS असली हो या संदिग्ध, मैसेज में दिए किसी लिंक पर क्लिक न करें। अगर लेनदेन को लेकर कोई शक है तो सीधे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलकर अपने खाते की जानकारी जांचें।

इसे भी पढ़े – EPFO ने बदले PF एडवांस के नियम, अब शादी-पढ़ाई और मकान के लिए ऐसे निकालें पैसा

 

 

Share.
Next Story
झारखंड की बदलेगी खनिज तस्वीर! कोयले के बाद अब लिथियम-पन्ना पर नजर
Exit mobile version