Thursday, September 24

जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई दिनदहाड़े डकैती के मामले में अब वारदात से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पहले जहां लूट की रकम करोड़ों में होने की आशंका जताई जा रही थी, वहीं अब सामने आया है कि अपराधी बैंक से 42 लाख रुपये से अधिक नकद और लॉकर में रखे स्वर्णाभूषण लूटकर फरार हुए हैं। वारदात को करीब 5-6 हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सभी अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक में दाखिल हुए थे।

रेनकोट में चेहरा छिपाकर बैंक में घुसे अपराधी

बैंक गार्ड संतोष कुमार के मुताबिक, बारिश के बीच सभी अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक में पहुंचे थे। रेनकोट और अन्य सामान से उन्होंने अपने चेहरे को काफी हद तक ढक रखा था। बैंक के अंदर पहुंचते ही हथियारों के बल पर कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया गया।

गार्ड ने जब विरोध करने की कोशिश की तो अपराधियों ने बंदूक की बट से उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चैंबर में पहुंच गए।

गन प्वाइंट पर मैनेजर, खुलवाया चेस्ट

अपराधियों ने बैंक मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर चेस्ट खुलवाया। चेस्ट खुलने के बाद उसमें रखे 42 लाख रुपये से अधिक नकद निकाल लिए गए। इसके बाद अपराधियों ने लॉकर में रखे स्वर्णाभूषण भी अपने कब्जे में ले लिए।

वारदात के दौरान बैंक खुल चुका था और परिसर में सफाई का काम चल रहा था। इसके बावजूद हथियारबंद अपराधियों ने बैंक के अंदर घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया।

दो बाइक से फरार हुए बदमाश

लूट के बाद सभी अपराधी दो बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों के हुलिए, उनके भागने के रास्ते और इस्तेमाल की गई बाइक के आधार पर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े – जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, 4 गिरफ्तार

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
झारखंड में नहीं मिला एक भी रूबेला का केस
Exit mobile version