रांची: वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के राजा वर्मा और विनय यादव के पार्थिव शरीर को शनिवार को भारत लाया जाएगा। दोनों शव वियतनाम से कोलकाता पहुंचेंगे, जिसके बाद उन्हें रांची लाया जाएगा। शवों को भारत लाने और परिवहन की प्रक्रिया में परिजनों को कोई खर्च नहीं करना होगा।
भारतीय वाणिज्य दूतावास, हो ची मिन्ह सिटी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वियतनाम से भारत के कोलकाता तक दोनों के पार्थिव शरीर को लाने का खर्च दूतावास वहन कर रहा है। संबंधित एजेंसियों को भी इसकी जानकारी देने को कहा गया है।
शनिवार को कोलकाता पहुंचेगा विमान
फ्लाइट डिटेल के मुताबिक, दोनों पार्थिव शरीर IndiGo की फ्लाइट 6E1632 से वियतनाम के हनोई (HAN) से कोलकाता (CCU) लाए जाएंगे। यह फ्लाइट 3 अक्टूबर को हनोई से सुबह 11:50 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:10 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
कोलकाता पहुंचने के बाद दोनों शवों को रांची लाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे जाने की कार्रवाई होगी।
परिजनों को नहीं करना होगा खर्च
इस पूरी प्रक्रिया में परिवार के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि वियतनाम से भारत तक शवों के परिवहन का खर्च भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से वहन किया जा रहा है। ऐसे में परिजनों को शव भारत लाने के लिए अपनी ओर से कोई राशि खर्च नहीं करनी होगी।
राजा वर्मा और विनय यादव की मौत के बाद से ही उनके परिवार शवों के भारत लौटने का इंतजार कर रहे थे। अब शनिवार को दोनों के पार्थिव शरीर भारत पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
इसे भी पढ़े – वियतनाम में राजा कुमार वर्मा के शव को भारत वापस लाने के लिए Sana Yoga के सदस्यों ने जुटाएं ₹1.05 लाख रूपए
