Thursday, November 5

ललमटिया थाना क्षेत्र की घटना से इलाके में हड़कंप, देर रात बच्ची को घर से बाहर ले जाने की आशंका…घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले से एक बेहद गंभीर और विचलित करने वाली घटना सामने आई है। ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में 12 वर्षीय बच्ची का शव बहियार में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शव के साथ बच्ची का सिर नहीं मिला है। इस घटना ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी ने उसे घर से बाहर ले गया। सुबह बहियार में बच्ची का शव मिलने की खबर सामने आते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते घटना की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई। एक मासूम बच्ची के साथ हुई इस वारदात से ग्रामीणों में चिंता और भय का माहौल है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच

घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। बच्ची को देर रात घर से कौन और किन परिस्थितियों में बाहर ले गया, उसके साथ यह वारदात क्यों हुई और इस घटना में कौन शामिल है, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

फिलहाल घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 12 वर्षीय बच्ची का शव इस हालत में मिलने से डहुआ गांव समेत आसपास के इलाके में गहरा सदमा और दहशत है। पुलिस जांच के बाद ही इस घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Share.
Next Story
छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबारी से लूटे गए जेवरात का जमशेदपुर कनेक्शन, जुगसलाई में छापेमारी कर एक किलो चांदी बरामद
Exit mobile version