Wednesday, September 9

रांची: ATM से पैसे निकालने के बाद जरा सी लापरवाही किसी को हजारों रुपये का चूना लगा सकती है। रांची के कांके में ATM कार्ड बदलकर खाते से 45 हजार रुपये की अवैध निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर लाल धनंजय नाथ शाहदेव ने कांके थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, लाल धनंजय नाथ शाहदेव का खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है। शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे उन्होंने कांके स्थित PNB के ATM से 5 हजार रुपये निकाले। पैसे निकालने के बाद जैसे ही वह ATM से बाहर निकले, वहां खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें आवाज देकर वापस बुलाया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने किसी बहाने से उन्हें झांसे में लिया और धोखे से उनका ATM कार्ड बदल लिया। उस समय उन्हें इसकी भनक नहीं लगी।

कुछ ही मिनटों में खाते से निकल गए 45 हजार

ATM कार्ड बदलने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर अलग-अलग ATM से उनके खाते से तीन बार पैसे निकाले। शिकायत के मुताबिक-

  • सुबह 9:59 बजे रॉक गार्डन स्थित PNB ATM से 20 हजार रुपये
  • सुबह 10:10 बजे उसी PNB ATM से 20 हजार रुपये
  • सुबह 10:18 बजे एस्कॉर्ट/एसबीआई ATM से 5 हजार रुपये

इस तरह महज कुछ ही मिनटों के अंतराल में खाते से कुल 45 हजार रुपये निकाल लिए गए।

घटना का पता चलने के बाद पीड़ित ने कांके थाना में शिकायत देकर ATM बूथों के CCTV फुटेज की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने ठगी के जरिए निकाली गई रकम वापस दिलाने का भी अनुरोध किया है।

ATM इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

यह घटना एक बार फिर ATM इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए सावधानी का संकेत है। ATM से पैसे निकालने के बाद कार्ड को बिना जांचे किसी के हाथ में न दें और किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर दोबारा ATM मशीन के पास न लौटें।

कई बार ठग मदद करने या किसी तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर ग्राहक को बातचीत में उलझाते हैं और इसी दौरान ATM कार्ड बदल देते हैं। इसलिए ATM से निकलने से पहले अपना कार्ड जरूर जांचें और कार्ड पर लिखे नाम/पहचान की पुष्टि करें।

इसके अलावा ATM PIN किसी के साथ साझा न करें, PIN डालते समय दूसरे हाथ से कीपैड ढकें और खाते से किसी अनजान निकासी का मैसेज मिलते ही तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें। थोड़ी सी सावधानी बड़ी आर्थिक ठगी से बचा सकती है।

इसे भी पढ़े – Jharkhand Digital Exclusive: इरफान जी, ‘टॉप’ स्वास्थ्य व्यवस्था के दावे कहां गए? सरकारी अस्पताल में मरीजों की चिंता कम, निजी अस्पताल के प्रचार की चर्चा ज्यादा…

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते की जमानत याचिका खारिज, अदालत ने नहीं दी राहत
Exit mobile version