सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी
रांची। सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 2026-27 में डिफेंडिंग चैंपियन झारखंड ने लगातार दो हार के बाद शानदार वापसी करते हुए कर्नाटक को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ झारखंड ने टूर्नामेंट में चार मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। झारखंड के सामने जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 178 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
झारखंड की जीत के नायक कप्तान अनुकूल राय और विराट सिंह रहे। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार संयम और आक्रामकता का परिचय देते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। अनुकूल राय और विराट सिंह के बीच 69 गेंदों पर 110 रनों की अविजित साझेदारी हुई। दोनों ने कर्नाटक के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और टीम को आसान जीत दिलाई। लगातार दो हार के बाद मिली इस जीत से झारखंड ने टूर्नामेंट में वापसी के संकेत दे दिए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन की इस जीत से टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
इसे भी पढेंः रांची नगर निगम और अंचल कार्यालय में महीनों से अटके पड़े है जनता के काम, आवेदक लगा रहे चक्कर…जवाबदेही को कोई भी नहीं
