Tuesday, September 22

रांची, 21 सितंबर। झारखंड के युवा पहलवान अनूप कुमार ने राज्य के खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। JSSPS खेलगांव के पहलवान अनूप ने 45 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ISF U-18 वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है।

वर्ल्ड स्कूल गेम्स का आयोजन 3 से 8 दिसंबर 2026 तक ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होना है। अनूप के चयन के साथ ही झारखंड के कुश्ती जगत में खुशी का माहौल है।

रायपुर में ट्रायल में दिखाया दम

अनूप ने 19 से 21 सितंबर तक रायपुर में आयोजित चयन ट्रायल में हिस्सा लिया। यहां अपने प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में जगह पक्की की।

आयोजकों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अनूप कुमार झारखंड से इस विश्व स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। इसे राज्य के स्कूली खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रियंका ने हासिल किया दूसरा स्थान

चयन ट्रायल में झारखंड के अन्य खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। JSSPS खेलगांव की प्रियंका कुमारी ने 40 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया।

वहीं सेंटर ऑफ एक्सलेंस झारखंड के अंकुश कुमार ने 55 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खेल जगत ने दी अनूप को बधाई

अनूप कुमार के चयन पर झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने अनूप की उपलब्धि को झारखंड के स्कूली खेलों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

अनूप को इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर (भा.प्र.से.), अभिभावक के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), खेल निदेशक छवि रंजन, मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, JSSPS CEO एन.के. झा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन सोरेन, राजीव रंजन समेत सभी जिला कुश्ती अध्यक्षों और सचिवों ने शुभकामनाएं दी हैं।

अनूप के चयन के बाद झारखंड के कुश्ती और खेल जगत में खुशी का माहौल है। अब उनकी नजर दिसंबर में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले वर्ल्ड स्कूल गेम्स पर रहेगी।

इसे भी पढ़े – सावधान! सिम कार्ड के गलत इस्तेमाल पर होगी 3 साल की जेल और 50 लाख का जुर्माना, DoT ने जारी की सख्त एडवाइजरी

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
आर्यसमाज मंदिर रांची का चुनाव संपन्न, संजय कुमार पोद्दार बने प्रधान
Exit mobile version