Friday, October 2

राजधानी में स्थानीय थानों की पुलिस की ढीली कार्यशैली और केस के इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर्स की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे चोर गाड़ियों को उड़ा रहे हैं और फिर बेखौफ होकर शहर की सड़कों पर उसे बिना हेलमेट पहने पूरा चेहरा दिखाकर दौड़ा भी रहे हैं।

झारखंड डिजिटल ने पूर्व में भी ऐसे मामले से संबंधित सभी दस्तावेजों के साथ खबर दिखाई थी अब ऐसा ही एक एक और हैरान कर देने वाला मामला रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से सामने आया है – जहां एक व्यक्ति की बाइक चोरी होने के बाद पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम रही, लेकिन ट्रैफिक विभाग के ऑटोमैटिक कैमरों की मदद से चोरी हुई बाइक के बैक-टू-बैक 7 ट्रैफिक चालान कट गए। यह मामला पुलिसिया कार्यशैली और चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

12 जून को घर के बाहर से गायब हुई थी मोटरसाइकिल

​डोरंडा थाना क्षेत्र के रुई टोला निवासी शोमैन गौराई ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि 12 जून 2025 को दोपहर लगभग 1:50 बजे उनकी हीरो सुपर स्पलेंडर बाइक (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH01BF8474) घर के पास खड़ी थी। जब वे बाहर आए तो गाड़ी अपनी जगह पर नहीं थी। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।​

पीड़ित ने डोरंडा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर कांड संख्या 184/25, दिनांक 12-06-2025 के तहत धारा 303(2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच ASI बी.एम.एस. रामई को सौंपी थी।

​FIR और वाहन का पूरा ब्योरा

​पीड़ित/शिकायतकर्ता का नाम: सौमेन गौराई

​निवासी: न्यू एरिया गांधीनगर, हीनू 

घटना की तिथि व समय: 12 जून 2025, दोपहर लगभग 1:50 बजे

संबंधित थाना: डोरंडा थाना, रांची

केस/FIR विवरण: Case No. 184/25, dt. 12-06-2025, U/s 303(2) BNS

जांच अधिकारी (IO): ASI B.M.S. Ramai

वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर: JH01BF8474

इंजन नंबर: 10ELEHB94902​

चेसिस नंबर: MBLHA10A3EHB29406

चोरी के बाद जगन्नाथपुर और धुर्वा इलाके में बेखौफ घूमता रहा चोर, कटे 7 चालान

​डोरंडा थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक का सुराग नहीं लगा सकी, लेकिन दूसरी तरफ बाइक चोर बिना किसी डर के डोरंडा से सटे जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड के इलाकों में खुलेआम बाइक दौड़ाता रहा। इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित के मोबाइल पर लगातार ई-चालान कटने के मैसेज आने लगे। बिना हेलमेट वाहन चलाने (Section 194D MV Act) के तहत 1000-1000 रुपये के कुल 7 ट्रैफिक चालान काटे गए हैं।

क्र. सं.चालान संख्याचालान की तारीखचालान की राशिअपराध (Offence)नियम उल्लंघन का स्थान (Location)

1. JH415716925102111152821 Oct, 2025 ₹1,000 हेलमेट न पहनना (u/s 194D) Patratoli Ring Road ANPR

2.JH415716925110910481809 Nov, 2025 ₹1,000 हेलमेट न पहनना (u/s 194D) Shaheed Maidan Chowk

3.JH415716925112706022727 Nov, 2025 ₹1,000हेलमेट न पहनना (u/s 194D) Shaheed Maidan Chowk

4.JH415716926010301459503 Jan, 2026 ₹1,000 हेलमेट न पहनना (u/s 194D) Dhurwa Golchakkar ANPR

5.JH415716926012509035725 Jan, 2026 ₹1,000 हेलमेट न पहनना (u/s 194D) Dhurwa Golchakkar ANPR

6.JH415716926021607303816 Feb, 2026 ₹1,000 हेलमेट न पहनना (u/s 194D)Singh More (Birsa Chowk Road)

7.JH415716926041103302611 Apr, 2026
हेलमेट ना पहनना, विधानसभा

स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम दे रहा लोकेशन, फिर भी पुलिस के हाथ खाली

​स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत रांची के विभिन्न चौराहों पर एएनपीआर (ANPR) और ऑटोमैटिक सिग्नल कैमरे लगाए गए हैं। चालान की लोकेशन से यह साफ झलकता है कि चोर मुख्य रूप से जगन्नाथपुर, धुर्वा, शहीद मैदान चौक, सिंह मोड़ और नई विधानसभा क्षेत्र के आसपास सक्रिय है।​

जब ट्रैफिक कंट्रोल रूम के पास गाड़ी के समय और जगह की सटीक फुटेज और लोकेशन मौजूद है, तो ऐसे में पुलिस का चोर तक न पहुंच पाना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। पीड़ित अब भी अपनी बाइक के लिए थानों और अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर है।

Share.
Next Story
JHARKHAND DIGITAL EXCLUSIVE: अनगड़ा में पति ने पत्नी को पुल से नीचे धकेला, रातभर टापू पर फंसी रही महिला…
Exit mobile version