रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो ने गढ़वा जिला समिति को भंग कर दिया है. नयी समिति के गठन के लिए पार्टी की केंद्रीय समिति ने 17 सदस्यीय संयोजक मंडल गठित किया है. इस संबंध में पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने 26 अक्तूबर को संशोधित कार्यालय आदेश जारी किया.
यह निर्णय दो अक्तूबर 2026 को सौंपी गयी जांच रिपोर्ट के आलोक में लिया गया है. संयोजक मंडल में मिथिलेश कुमार ठाकुर, अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, शंभू चंद्रवंशी, धीरज कुमार दुबे, नितेश कुमार सिंह, राजकिशोर यादव, जेपी सिंह, शांति देवी, अंजली गुप्ता, जवाहर पासवान, संजीव कुमार भुइयां, कामेश्वर बैठा, जैनुल आबेदिन खान उर्फ मदनी और धर्मराज पासवान शामिल हैं.
नवगठित मंडल को 15 दिनों के भीतर जिला संयोजक मंडल और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नयी जिला समिति के गठन के लिए नामों की अनुशंसा केंद्रीय कार्यालय को भेजनी है. इसके बाद केंद्रीय स्तर पर पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.
