Monday, October 26

रांची नगर निगम कार्यालय में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की विभिन्न छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। नगर आयुक्त सुशांत गौरव और उपनगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में छठ घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग, पहुंच पथ की मरम्मत और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों को सामने रखा। इसमें तालाबों की साफ-सफाई, पानी की निकासी और आवक की व्यवस्था, पहुंच पथ, घाटों के आसपास सिविल वर्क और लाइटिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है, जिस पर समितियों ने अपना फीडबैक भी दिया है। उन्होंने कहा कि हर साल शहर में 50 से अधिक कृत्रिम जलाशयों का निर्माण कराया जाता है , यदि निगम क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी कृत्रिम जलाशय बनाने की मांग आती है, तो नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगो से अपील की है कि पूजा समितियां और स्थानीय लोग अगले 15 से 20 दिनों तक श्रमदान और साफ-सफाई के जरिए जलाशयों के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनसहयोग और जनभागीदारी से बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

वहीं, बैठक के बाद बड़ा तालाब छठ पूजा समिति के प्रतिनिधि चुन्नू मिश्रा ने कहा कि पिछले साल सफाई व्यवस्था कुल मिलाकर ठीक रही थी, हालांकि पिछली बार कुछ कमियां भी रह गई थीं। इस बार बैठक में चुन्नू ने उन कमियों को नगर निगम के सामने रखा गया है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा से पहले सड़कों की मरम्मत, लाइटिंग और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Share.
Next Story
बोकारो के विस्थापित अप्रेंटिसों की मांगों पर पहल, एक-दो दिनों में राज्य सरकार को भेजी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट
Exit mobile version