Monday, October 26

रांची: झारखंड में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम किसानों की चिंता बढ़ा सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से राज्य में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम में संभावित बदलाव का असर जनजीवन के साथ खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। खासकर धान की तैयार फसल को नुकसान होने की आशंका है। खेतों में कटाई के बाद रखी फसल बारिश में भीगने से खराब हो सकती है। ऐसे में किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रखने के लिए पहले से तैयारी करने की जरूरत है।

किसानों को सलाह दी गई है कि कटी हुई फसल को जल्द से जल्द सुरक्षित और सूखे स्थान पर रखें। साथ ही खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें, ताकि बारिश का पानी जमा होने से फसलों को नुकसान न पहुंचे।

हालांकि, बारिश का असर अलग-अलग जिलों में अलग हो सकता है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान और चेतावनियों पर नजर रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़े – क्या मंईयां को सम्मान देकर अन्य लोगों का अपमान किया जा रहा है?

Share.
Next Story
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! रांची होकर चलेगी संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस
Exit mobile version