रांची: लायंस क्लब ऑफ रांची के तत्वावधान में सावन मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन लायन सोना गढ़यान एवं लायन सुनीता चौधरी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सावन की सांस्कृतिक परंपरा, हरियाली और सामाजिक एकजुटता की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष डॉ. पूनम सखूजा ने की। उन्होंने सावन माह के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वहीं, क्लब की सचिव लायन मंजू तिवारी ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और क्लब की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
समारोह के दौरान हरियाली एवं वृक्षों के महत्व पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं एवं सदस्यों ने सावन के पारंपरिक गीत गाकर पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। रहत कौर एवं मेहर कौर की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने हरे, लाल और पीले रंग के विशेष परिधानों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे कार्यक्रम की रंगत और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम में आयोजित ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता में अंकि सिंह को सावन क्वीन चुना गया। रजनी सिंह फर्स्ट रनर-अप तथा मंजु कुमार सेकेंड रनर-अप घोषित की गईं।
समारोह में पूर्व निलपाल विनोद गढ़यान सहित डॉ. हरबिंदर वीर सिंह, शांतनु तिवारी, राजेश चौधरी, डॉ. टी.पी. बर्नवाल, राजेश मोरे, अजय अग्रवाल, श्याम सुंदर शर्मा एवं अजय सखूजा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बबीता, सुजाता गडोदिया, सुकृत तिवारी, मंजू तिवारी, रजनी मोर, निर्मल मंपुरिया, मनीष गडोदिया एवं गुणवंत कौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में क्लब की ओर से जानकारी दी गई कि 17 अगस्त को रांची के पहाड़ी मंदिर के समीप श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष कांवड़िया सेवा शिविर लगाया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
