रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची की ओर से पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के सामने कांवरियों के स्वागत और सेवा के लिए विशेष शिविर लगाया गया। लायन मंजुला जाइसवाल एवं लायन रविन्द्र वर्णवाल के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में कांवरियों का स्वागत किया गया।
शिविर के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के बीच कांवरियों को शरबत और चने का वितरण किया गया। वहीं, क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. पूनम सखुजा ने कांवरियों के बीच भगवान शिव के लॉकेट भी वितरित किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सचिव लायन मंजू तिवारी और कोषाध्यक्ष लायन रजनी मोर ने सक्रिय सहयोग किया। सेवा कार्य में पूर्व जिलापाल विनोद गद्द्यान, पूर्व अध्यक्ष मंडली डॉ. हरमिंदर वीर सिंह, अजय सखुजा, वी.पी. जाइसवाल, शांतनु तिवारी और राजेश मोर ने भी योगदान दिया।
इसके अलावा सुबोध वर्मा, धीरज ग्रोवर, मंजू कुमार, सोना गद्द्यान और सुनीता चौधरी ने भी कांवरियों की सेवा में भाग लिया।
लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में कांवरियों की सेवा करना सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को राहत देने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने का प्रयास किया गया।
इसे भी पढ़े – CM आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा, सैकड़ों जवान तैनात; BJP नेताओं को खेलगांव ले गई पुलिस
