रांची, 10 अगस्त 2026: लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की महिला सदस्यों की ओर से सोमवार को कोकर स्थित निरामया परिसर में ‘सावन स्नेह मिलन’ का आयोजन किया गया। सावन की उमंग और उत्साह से सराबोर इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मिसेज इंडिया ईस्ट 2026 की विजेता सुश्री पूजा प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
शिव तांडव की प्रस्तुति ने बांधा समां
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्लब की महिला सदस्यों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव रहा। प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा सदस्यों के मनोरंजन के लिए हाउजी और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
सावन क्वीन और सावन किंग का हुआ चयन
अच्छे परिधान और रैंप वॉक प्रतियोगिता में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में महिलाओं की श्रेणी में कल्पना झा को ‘सावन क्वीन’ और अनुपमा लोचन को ‘मिसेज सावन’ चुना गया।
वहीं पुरुषों की श्रेणी में भारतेंदु झा को ‘सावन किंग’, जबकि रवि आनंद को ‘मिस्टर सावन’ चुना गया। अमरचंद बेंगानी को उपविजेता घोषित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता गोयल, अनुपमा लोचन, अनिता झा, शायरी अग्रवाल, शिवानी सोनी एवं जूथिका सान्याल का विशेष योगदान रहा। समापन पर सभी सदस्यों ने साथ मिलकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुनील माथुर, सचिव रामकृष्ण जी, राजीव लोचन, कमल जैन, कुमुद झा, भारतेंदु झा, अमित कुमार, दिवाकर राजगढ़िया, रतन अग्रवाल, अरुण केजरीवाल, मनोज गोप, रणधीर झा और धर्मेंद्र मुंडा सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े – चास में नागरिक सुविधाओं पर DC का फोकस, 3 दिनों में खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करने का निर्देश


