Sunday, October 25

रांची: कांके रोड स्थित महाछठ पूजा समिति, गांधीनगर गेट की आमसभा रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को अखिलेश राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। साथ ही पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा भी लिया गया।

बैठक में इस वर्ष छठ पूजा को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। समिति की ओर से छठ घाटों की सफाई, सड़कों की सफाई, सजावट और विद्युत व्यवस्था के साथ अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा छठ व्रतियों को घाट तक पहुंचने और पूजा के दौरान हरसंभव सहयोग देने के लिए समिति के सदस्य तत्पर रहेंगे।

नई कमेटी में किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

नई कमेटी में अखिलेश राय को अध्यक्ष, विशाल सिंह उर्फ चिंटू को कार्यकारी अध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष और सुनील राय को सचिव बनाया गया है।

पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  • अध्यक्ष: अखिलेश राय
  • कार्यकारी अध्यक्ष: चिंटू (विशाल सिंह)
  • कोषाध्यक्ष: धीरेंद्र कुमार
  • सचिव: सुनील राय
  • सह-सचिव: नवीन राय, सुशील राय, सनी पाठक
  • उपाध्यक्ष: प्रवीण राय, कृष्ण सिंह, राजा, रूपेश झा, सोनू कुमार, अशोक पांडेय, राकेश सिंह

मुख्य संरक्षक: किशोर साहू, शंकर दुबे, रमेश सिंह, दिलीप राय, शैलेश सिंह

मुख्य सलाहकार: श्रवण कुमार

संरक्षक: सुशील यादव, टुन्ना सिंह, वीर कुमार, संतोष सिंह, ऋषिनाथ सहदेव, सागर कुमार, नंदकिशोर सिंह चंदेल

कार्यसमिति सदस्य: विशाल कुमार, धीरज पंडित, चंदन कुमार, राकेश पांडेय, बंटी रिजवान, संजय यादव, पप्पू रजक, कुंदन राय, संजू यादव, बाली, मंटू यादव

समिति ने छठ महापर्व को लेकर सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

Share.
Next Story
कोडरमा की 17 वर्षीय छात्रा ने दिल्ली के स्कूल में दी जान, सुसाइड नोट में लिखी अभिभावकों की उम्मीदों पर खरा न उतरने की बात
Exit mobile version