Saturday, September 12

 बरसात के मौसम को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा की अध्यक्ष श्रीमती शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में पहाड़ी टोला स्थित सृजन हेल्प स्कूल में मुख-बधिर बच्चों और विद्यालय के सेवकों के बीच छातों का वितरण किया गया।

इस पहल का उद्देश्य बारिश के दौरान बच्चों और स्कूल के सेवकों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान शाखा की सदस्यों ने बच्चों से मुलाकात की और उन्हें छाते वितरित किए। सेवा कार्य में सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंदों की मदद करने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह के जनसेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Share.

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Next Story
लेवी लेने पहुंचे थे… पुलिस ने दबोच लिया
Exit mobile version