रांची: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर सिनेमा और क्रिएटिविटी से गुलजार होने वाली है। MERA TV Film Festival 2026 का आयोजन 18 से 20 दिसंबर तक रांची के ऑड्रे हाउस में किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में देशभर के फिल्मकार, युवा क्रिएटर्स और स्वतंत्र सिनेमा से जुड़े कलाकार अपनी कहानियों और फिल्मों के साथ पहुंचेंगे।
इस फिल्म फेस्टिवल की खास बात यह है कि यहां सिर्फ फिल्मों की स्क्रीनिंग ही नहीं होगी, बल्कि नए फिल्ममेकर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़े मंच पर पहचान बनाने का मौका भी मिलेगा। चयनित फिल्मों के लिए 5 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार जीतने का अवसर रखा गया है।
शॉर्ट फिल्म से AI सिनेमा तक, कई कैटेगरी में मौका
इस बार फेस्टिवल में सिनेमा के बदलते स्वरूप को ध्यान में रखते हुए कई कैटेगरी रखी गई हैं। फिल्मकार फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, कैंपस फिल्म और AI फिल्म जैसी श्रेणियों में अपनी एंट्री भेज सकते हैं।
यानी जो फिल्मकार पारंपरिक तरीके से फिल्में बना रहे हैं, उनके साथ नई तकनीक और AI के जरिए कहानी कहने वाले क्रिएटर्स के लिए भी यहां जगह बनाई गई है।
देशभर के फिल्ममेकर्स को रांची बुलाएगा फेस्टिवल
MERA TV Film Festival का उद्देश्य नए और स्वतंत्र फिल्मकारों को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपने काम को दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों तक पहुंचा सकें। आयोजकों के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों से फिल्मकारों की भागीदारी की उम्मीद है।
खासकर युवा फिल्ममेकर्स के लिए यह फेस्टिवल अपनी कहानी और क्रिएटिव आइडिया को बड़े मंच पर पेश करने का मौका हो सकता है।
ऑनलाइन भेज सकेंगे अपनी एंट्री…
फेस्टिवल में शामिल होने के लिए फिल्मकारों को ऑनलाइन एंट्री भेजनी होगी। इसके लिए दो डेडलाइन रखी गई हैं।
- अर्ली डेडलाइन: 15 सितंबर 2026
- लेट डेडलाइन: 30 अक्टूबर 2026
- नोटिफिकेशन: 25 नवंबर 2026
- फेस्टिवल: 18 से 20 दिसंबर 2026
- स्थान: ऑड्रे हाउस, रांची
आयोजकों का कहना है कि फेस्टिवल का मकसद ऐसी कहानियों और फिल्मकारों को सामने लाना है, जिनमें कुछ नया कहने की क्षमता हो और जो अपनी रचनात्मकता से दर्शकों पर प्रभाव छोड़ सकें।
फेस्टिवल में हिस्सा लेने के इच्छुक फिल्मकार अपनी एंट्री आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भेज सकते हैं।
MERA TV Film Festival की आधिकारिक वेबसाइट
रांची में तीन दिन सिनेमा के नाम
18 से 20 दिसंबर तक ऑड्रे हाउस में होने वाला यह आयोजन रांची में फिल्म और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए खास मौका लेकर आ रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाली फिल्मों और नए फिल्ममेकर्स के जरिए दर्शकों को भी अलग-अलग तरह की कहानियां देखने को मिलेंगी।
इसे भी पढ़े – प्रेमिका ने किया BLOCK, प्रेमी ने कर दिया ऐसा कांड… करमटोली की दीवारों पर छपवा दी “SACHI SORRY – CHOTU”


