Saturday, November 21

नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म और POCSO के तहत दर्ज FIR पर आयोग सख्त, सात दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी

रांची: सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म और POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने संज्ञान लिया है। आयोग की ओर से झारखंड के मुख्य सचिव, रांची के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को नोटिस जारी किया गया है।

आयोग ने संबंधित अधिकारियों को सात दिनों के भीतर मामले में अब तक की गई कार्रवाई से जुड़ी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

जवाब नहीं मिलने पर समन जारी हो सकता है

आयोग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया जा सकता है।

इस संबंध में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने अधिकारियों से तय समय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

गौरतलब है कि विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ नाबालिग किशोरी की शिकायत पर POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

Share.
Next Story
छठ महापर्व पर 2100 हनुमान चालीसा का वितरण, पतरातू में बनेगा भव्य मंदिर
Exit mobile version