Sunday, November 29

रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में खेलगांव स्थित गणपत राय इंडोर स्टेडियम में जारी 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026-27 के चौथे दिन मेजबान झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही प्रतियोगिता में झारखंड के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

अंडर-19 बालिका वर्ग में सुकृति और श्रेया ने लहराया परचमः

अंडर-19 बालिका के 49-52 किलोग्राम भार वर्ग में झारखंड की सुकृति सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इस वर्ग में राजस्थान की हर्षिता सिंह को रजत तथा महाराष्ट्र की तनुजा विजय राक्षे व CISCE की इशिका मिलिंद पाटिल को कांस्य मिला। वहीं, +68 किलोग्राम भार वर्ग में झारखंड की श्रेया कुमारी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दिल्ली की हीना को रजत, जबकि पश्चिम बंगाल की स्निग्धा चक्रवर्ती व महाराष्ट्र की मजगुल माहिरा हनीफभाई को कांस्य हासिल हुआ।

अंडर-19 बालक वर्ग में संकेत खड़िया ने जीता रजतः

अंडर-19 बालक के 73-78 किलोग्राम भार वर्ग में गोवा के संकेत शशि नायर ने स्वर्ण और झारखंड के संकेत खड़िया ने रजत पदक जीता। KVS के भूषण गोसावी एवं हिमाचल प्रदेश के आदित्य ठाकुर को कांस्य मिला।

पदाधिकारियों ने विजेताओं को किया सम्मानितः

विजेताओं को आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग, SGFI टेक्निकल चेयरमैन थिरुमाल जे., रेफरी चीफ संतोष श्रीरंगम, झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के वर्किंग चेयरमैन मिथिलेश सिंह, गोपाल कुमार तथा इंटरनेशनल रेफरी के. श्रीहरि, अशोक कुमार, स्वपन दास, इमरादुल हक, मनोज कुमार और कमलेश बिरुआ ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

Share.
Next Story
रांची में चर्च रोड से मेन रोड तक अतिक्रमण का जाल, घरों के दरवाजे तक पहुंचा संडे बाजार; जाम से लोग बेहाल
Exit mobile version