Sunday, November 29

गढ़वा। जिले में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर पूर्ण विराम लगाने के उद्देश्य से गढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के पिंडारिया गांव स्थित घने जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

अचानक हुई इस पुलिसिया दबिश से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सघन तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने जंगल के भीतर छिपाकर रखे गए 15 बड़े ड्रमों में भरा करीब 3,000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया, जिसे अवैध देशी शराब तैयार करने के लिए रखा गया था। पुलिस ने मौके पर ही जावा महुआ को विनष्ट करते हुए वहां संचालित हो रहीं अवैध शराब निर्माण भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, इस तरह का सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Share.
Next Story
परिसीमन विधेयक पर इरफान अंसारी का बड़ा बयान, हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराने से की तुलना
Exit mobile version