Monday, September 21

रांची: प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य (CCM) असीम मंडल उर्फ आकाश ने पश्चिम बंगाल में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने भी असीम मंडल के सरेंडर की पुष्टि की है।

असीम मंडल लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। उसके ऊपर झारखंड और ओडिशा सरकार की ओर से कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये और ओडिशा सरकार की ओर से 1.20 करोड़ रुपये का इनाम शामिल था

झारखंड पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

असीम मंडल उर्फ आकाश को माओवादी संगठन में एक महत्वपूर्ण पद पर बताया जाता रहा है। वह पश्चिम बंगाल में संगठन की गतिविधियों से जुड़ा प्रमुख चेहरा रहा है। हाल के दिनों में उसके संगठनात्मक भूमिका से पीछे हटने और सशस्त्र दस्ते को भंग करने की खबरें भी सामने आई थीं।

अब उसके पुलिस के सामने आत्मसमर्पण की पुष्टि हुई है। झारखंड पुलिस के लिए इसे लंबे समय से तलाश किए जा रहे एक प्रमुख माओवादी नेता के मामले में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

झारखंड-ओडिशा में था 2.20 करोड़ का इनाम

असीम मंडल पर झारखंड सरकार ने 1 करोड़ रुपये, जबकि ओडिशा सरकार ने 1.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। यानी दोनों राज्यों को मिलाकर उसके ऊपर कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम था।

झारखंड पुलिस मुख्यालय की पुष्टि के बाद अब उसके सरेंडर से जुड़ी अन्य औपचारिक जानकारी और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

इसे भी पढ़े – झारखंड में अब एक कॉल पर मिलेगा ब्लड, 4 घंटे में मरीज तक पहुंचाने की तैयारी

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
21 बार बुलाया, फिर भी नहीं आए BDO साहब…अब अखबार में छपा ‘आखिरी बुलावा’
Exit mobile version