दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक राम मंदिर चौक से जोड़ा पुल तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, चार पहिया वाहनों के लिए तय किये गये वैकल्पिक मार्ग
रांची। रांची में पारंपरिक जतरा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 नवंबर को कांके रोड स्थित जतरा टांड़ में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक राम मंदिर चौक से जोड़ा पुल तक सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. इसमें ऑटो, टोटो और चार पहिया मालवाहक वाहन भी शामिल हैं. हालांकि, आकस्मिक सेवा के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गयी है. यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किये हैं, ताकि पूजा के दौरान किसी तरह की ट्रैफिक समस्या उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक
14 नवंबर को जतरा पूजा महोत्सव के दौरान कांके रोड पर दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक राम मंदिर चौक से जोड़ा पुल तक मालवाहक और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान ट्रक, डंपर, हाइवा और अन्य माल ढोने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि, आकस्मिक सेवा के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गयी है. यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किये हैं, ताकि पूजा के दौरान किसी तरह की ट्रैफिक समस्या उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस रूट से चलेगी गाड़ियां
यातायात पुलिस के अनुसार, कांके रिंग रोड से शहर के अंदर आनेवाले वाहन बोड़ेया रोड होते हुए भाया-अंतू चौक और करमटोली चौक से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. वहीं, राम मंदिर चौक, रातू चौक और मोरहाबादी मैदान से कांके रिंग रोड की ओर जानेवाले चार पहिया वाहन करमटोली चौक से अंतू चौक होते हुए बोड़ेया रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
सड़क पर अनावश्यक पार्किंग नहीं करने की अपील
यातायात पुलिस ने रांची वासियों से अपील की है कि निर्धारित मार्गों पर आवश्यकतानुसार ही चार पहिया वाहनों का उपयोग करें. साथ ही सड़कों पर अनावश्यक रूप से वाहन पार्क नहीं करें. पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग से यातायात बाधित होता है और महोत्सव में शामिल होने आनेवाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है. प्रशासन ने लोगों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने और पुलिसकर्मियों को सहयोग करने की अपील की है।
