Thursday, November 12

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिक अब WhatsApp पर भेज सकेंगे अपना नाम और जरूरी जानकारी, निर्वाचन कार्यालय ने जारी किया 6200079297 नंबर

रांची:  झारखंड में मतदाता सूची को अधिक समावेशी बनाने और किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने से रोकने के लिए निर्वाचन विभाग ने नई पहल की है। अब ऐसे भारतीय नागरिक, जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है, वे WhatsApp के माध्यम से अपनी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा सकते हैं।

इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से WhatsApp नंबर 6200079297 जारी किया गया है। पात्र नागरिक इस नंबर पर अपना नाम, अन्य आवश्यक विवरण, विधानसभा क्षेत्र का नाम और मतदान केंद्र (बूथ) संख्या भेज सकते हैं।

CEO के. रवि कुमार ने अधिकारियों के साथ की बैठक

इस पहल को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के उद्देश्य से काम करने पर जोर दिया गया।

इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित न रहे।

 

Share.
Next Story
मुंबई में एक साथ कई ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी,अमिताभ के ‘जलसा’ से मुंबई एयरपोर्ट तक बम धमाके की धमकी
Exit mobile version