18 नवंबर को दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी बैठक, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा; कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर।
झारखंड। झारखंड में एक बार फिर कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 18 नवंबर को मंत्रिपरिषद् की बैठक आयोजित की जाएगी।
यह बैठक बुधवार को दोपहर तीन बजे धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।
बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है।
हालांकि, बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अब सबकी नजरें 18 नवंबर को होने वाली इस कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जिसमें राज्यहित से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। जिस पर राज्य के युवाओं, छात्रों, किसानों, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों की नजर रहेगी। अब देखना होगा कि सरकार किन प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को राहत देती है।
