Thursday, November 12

गुमला / रांची: रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच-23 पर गुरुवार को अचनाक एक कंटेनर में आग लग गयी , जिसके बाद लोगो के बीच अफरा-तफरी का माहौल गया। दरअसल भरनो थाना क्षेत्र के दुम्बो खक्सी मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में शार्ट सर्किट से आग लग गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कंटेनर से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में अचानक आग लगने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वाहनचालक ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू करने की कोशिश शुरू कर दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। आग की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। हालांकि, चालक और स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Share.
Next Story
दिल्ली CM की सुरक्षा में तैनात गढ़वा के लाल की मौत, एयरलिफ्ट कर एम्स लाया गया था जवान
Exit mobile version